-चार युगों में प्रथम बार होगी मां यमुना की दंडवत परिक्रमा

मथुरा। गोपाल पीठाधीश्वर श्री श्री 108 डॉ पुरुषोत्तम लाल जी महाराज के आशीर्वाद के साथ यमुना पुत्र एवं भक्तों ने लिया मां यमुना को राष्ट्रीय नदी सम्मान दिलाने हेतु विश्व में प्रथम बार मां यमुना की दंडवती परिक्रमा का संकल्प।
प्रातः 9:30 बजे यमुना पुत्र और भक्तों ने श्री गोपाल मंदिर में महाराज जी से आज्ञा लेकर पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर प्रातः 10:00 बजे रविवार को भव्य -दिव्य षोडशोपचार -पूजन कर मां यमुना को दुग्ध एवं सामग्री भोग अर्पित किया ।
यमुना फाउंडेशन मिशन हृदयामि के संस्थापक अध्यक्ष एवं दंडवती परिक्रमा के प्रमुख यमुना पुत्र मुकेश बालकृष्ण, परम यमुना भक्त सुखदेव चतुर्वेदी, चंद्र मोहन चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, बाबा तिलकदास ने मां यमुना की दंडवती परिक्रमा का संकल्प लिया। इस अवसर पर दर्जनों यमुना भक्तों ने यात्रा का सानंद – सफल होने का सभी को आशीर्वाद दिया।
प्रमुख रूप से सत्ता चतुर्वेदी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, रसगुल्ली चतुर्वेदी, हाले चतुर्वेदी, हरि चतुर्वेदी कार्यक्रम में मौजूद रहे।