मथुरा जिला भाजपा मनाएगी रानी अहिल्या बाई की जयंती, 21 से 31 होंगे कार्यक्रम -निर्भय

रानी अहिल्या बाई की जन्म जयंती धूम धाम से मनाएगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती बड़े स्तर पर मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी की ओर से 21 से 31 मई तक अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने बताया की इस अभियान में महिला स्वयंसेवी संगठन एवं स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अभियान के अंतर्गत बैठकें, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगी। और घाटों पर आरती का भी आयोजन करना है। प्रदेश मंत्री और मुख्य अतिथि अंजुला माहोर ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्षों के शासनकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए याद किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक मुकेश वाष्णेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। पार्टी उनके शौर्य, सेवा, त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी ताकि अधिक से अधिक लोग उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा और समाज निर्माण के कार्यों में अग्रसर हो सकें।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया की 21 से 31 मई तक रानी अहिल्या बाई के कार्यक्रम ग्राम पंचायत बी.डी.सी , पंचायत और सभी विधानसभाओ में कार्यक्रम किए जायेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी,देवेश पाठक, महीपाल सिंह,भगत सिंह देवेंद्र शर्मा भानु प्रताप सिंह जादौन, प्रियंका उपाध्याय,तरुण सैनी, नरेंद्र गौतम, सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशल संचालन जिला महामंत्री अनिल चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *