नबाबों के शहर मै कैफे की आड़ मै हुक्का बार

लखनऊ: कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार को विभूति खंड पुलिस ने पकड़ा राजधानी लखनऊ के विभूति खण्ड क्षेत्र स्थित किसान बाज़ार के अंदर फैशन टीवी कैफे में आज रविवार की शाम चौकी प्रभारी विभूति खण्ड इरशाद अहमद के नेतृत्व में विभूति खण्ड पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से 4 हुक्का के साथ फ्लेवर, तम्बाकू एवं अन्य सामग्री बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने एक हुक्का ऑपरेटर को भी मौके से गिरफ्तार किया।
विभूति खण्ड पुलिस की इस छापेमारी से आसपास में हड़कंप सा मच गया। कई कैफे के अंदर जाने से पहले ही भाग खड़े हुए, तो कई चाय की चुस्की लेने लगे। मौके से फैशन टीवी कैफे का संचालक व मैनेजर उपस्थित नहीं था। विभूति खण्ड पुलिस ने फैशन टीवी कैफे में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर 13 K कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *