वृंदावन – छटीकरा मार्ग पर 105 अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त

  • विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर चिन्हांकन प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही, लगाए लाल निशान
  • ग्रीन बेल्ट और सेट बैक की जमीन पर व्यवसायिक गतिविधयों को रोका गया, खलबली

वृंदावन (मथुरा)। छटीकरा वृंदावन मार्ग पर ग्रीन बेल्ट और सेट बैक की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चिन्हांकन प्रक्रिया दूसरे दिन भी
जारी रही। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को करीब चार दर्जन निर्माण के समक्ष अतिक्रमण संबंधी लाल निशान लगाए गए हैँ। इस मार्ग पर ग्रीन बेल्ट और सेट बैक की जमीन खाली न छोड़ने वाले 105 भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैँ, जिन्हे ध्वस्त किया जाना है।
बीते दिवस सोमवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने प्रेम मंदिर से छटीकरा की ओर 45 निर्माण पर चिन्हांकन किया था। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार् को यह प्रक्रिया छटीकरा से वृंदावन की ओर अपनाई गई। करीब चार दर्जन स्थलों पर लाल निशान लगते हुए ग्रीन बेल्ट और सेट बैक खाली करने को कहा गया।


इस दौरान विकास प्राधिकरण की टीम ने ग्रीन बेल्ट और सेट बैक क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां चला रहे लोगों को रोका गया। उन्हे अतिक्रमण हटाए जाने तक व्यवसायिक गतिविधियां भी न करने की चेतावनी दी गई।
इस दौरान सहायक अभियंता अशोक चौधरी, अवर अभियंता दिनेश गुप्ता, सुनील राजोरिया, अनिल सिंघल, मनोज अग्रवाल, अनिरुद्व यादव आदि मौजूद रहे। निगरानी का कार्य ओएसडी प्रसून द्विवेदी द्वारा किया गया।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एस बी सिंह ने बताया कि वृंदावन छटीकरा मार्ग के सौंदर्यीकरण की योजना के तहत पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। यहाँ ग्रीन बैल्ट और सेट बैक पर अतिक्रमण करने पर 104 नोटिस जारी किए गए हैँ। इन अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। संबंधित लोगों को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। ऐसा न होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *