मथुरा के जिलाधिकारी ने दिए आदेश कोई भी शासकीय अर्द्ध शासकीय कर्मचारी और अधिकारी नहीं चला सकेंगे बिना हेलमेट दुपहिया वाहन, सहयात्री को भी हेलमेट अनिवार्य
मथुरा 15 फरवरी। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने निर्देशित करते हुए अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश के सभी शासकीय एवं अद्ध शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी जो दोपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे सभी हेल्मेट अनिवार्य रूप से पहने और उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री (पिलियन राइडर) के लिए भी हेल्मेट पहनना अनिवार्य है।
इसी प्रकार जो अधिकारी / कर्मचारी चारपहिया वाहन से कार्यालय आते है, वे वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे एवं अन्य सभी सह यात्रियों के लिये सीट बेल्ट पहननी होगी। कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी द्वारा हेल्मेट एवं सीट बेल्ट के अनुपालन की जांच करने पर यदि उक्त निर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है, तो कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगायी जायेगी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही पर विचार किया जायेगा। सभी कार्यालयाध्यक्षों द्वारा अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों से उक्त निर्देशो का कड़ाई से