दिनांक 22 फरवरी से 26 फरवरी तक 46वी सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अमरावती महाराष्ट्र में किया जाएगा।
ज्ञानेन्द्र मथुरा के गांव धौरेरा के निवासी है ।
एवं ज्ञानदीप शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा में खेल शिक्षक के रूप में कार्यरत और उसके साथ साथ अमरनाथ क्रिकेट एकेडमी मथुरा में क्रिकेट कोच है ।
टीम गुरुवार को कर्नाटक एक्प्रेस से अमरावती के लिए रवाना हो गई। जहां 22 से 26 फरवरी तक 46 वीं राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप खेली जाएगी।
सॉफ्टबॉल 2028 के ओलंपिक में जोड़ा जा चुका है इससे नई प्रतिभाओं को उसका लाभ मिलेगा।
ज्ञानेंद्र की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के सयुक्त सचिव संजय गोतम , आई ओ सी से प्रमोद गौतम , जिला कबड्डी संघ के सचिव सुनील श्रीवास्तव, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, फुटबॉल संघ के सचिव डॉ दलवीर सिंह कौन्तेय, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह,डायट प्रवक्ता हरेश कुमार सिंह माध्यमिक शिक्षा खेलकूद गतिविधियों के सचिव डॉ पदम सिंह कौन्तेय,सर्वेश सोलंकी, के आर टी टी कॉलेज के प्राचार्य डॉ कुलविंदर सिंह बग्गा, अमरनाथ क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर रितेश शर्मा ,पूर्व राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी नितिन शर्मा ,राहुल कुंतल ,कल्पना चौधरी, संजय धनगर, सोनू जाना, हरदेव चौधरी , देवेश यादव, हरीश गौतम नीतीश कुमार, प्रदीप सिंह, संदीप कुमार,ने बधाई दी।
मथुरा के ज्ञानेन्द्र का उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल टीम में हुआ चयन।