अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दलित किशोरी ने की आत्महत्या।

जिला मैनपुरी रिपोर्टर अमित कौशिक :- जनपद मैनपुरी के थाना एलाउ क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह तड़के करीब दस बजे नाबालिग दलित किशोरी ने घर में ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतका के पिता का आरोप है कि गांव का ही विमलेश नाम का युवक उनकी बेटी को पिछले छः महीने से अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर ब्लॉकमेल कर रहा था जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार हो गया।मृतका किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने मृतक किशोरी के परिजनों से घटना की जानकारी ली और मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि घटना से सम्बंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *