ट्रम्प का बयान शरारत पूर्ण, या जानकारी की कमी!

आखिर ट्रम्प को कौन समझाये कि पाकिस्तान को अभी सौ साल भी नहीं हुए
पहल गांव की घटना के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव जारी है. समूची दुनियां की नज़र दोनों देशो की प्रत्येक हरकत पर टिकी है. दोनों देशों के हुक्मारान युद्ध की तैयारी मेँ है. ऐसे मेँ अमेरिकी राष्ट्र पति का अजीबो गरीब बयान दोनों देशों के हालत पर आया है. दुनियां के सबसे ताकतवर माने जाने वाले देश के मुखिया का ये बयान ना समझी भरा है या फिर उनको वाकई जानकारी ही नहीं है. ये उत्सुकता बयान सुनने के बाद आप मेँ भी होगी. विश्व की बड़ी न्यूज़ एजेंसी रायटर के पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि भारत पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव है, आप क्या कहेंगे, ऐसे मेँ आपकी भूमिका क्या होगी? इस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं और कश्मीर में वे एक हजार साल से लड़ रहे हैं। कश्मीर का मुद्दा एक हजार साल से चल रहा है, शायद उससे भी ज्यादा समय से। वह एक बुरा हमला था (आतंकवादी हमला)। उस सीमा पर 1,500 सालों से तनाव है। यह वैसा ही रहा है लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे। मैं दोनों नेताओं को जानता हूं। पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है लेकिन यह हमेशा से रहा है।”
अब भला ट्रम्प को कौन बताये कि जिस पाकिस्तान का जन्म 1947 मेँ हुआ, वो उससे तनाव हजार पंद्रह सौ साल पुराना कैसे हो सकता है. ??

👉ट्रम्प का बयान 👉अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,. मैं भारत के बहुत करीब हूं.और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं.और कश्मीर में वे एक हजार साल से लड़ रहे हैं। कश्मीर का मुद्दा एक हजार साल से चल रहा है,. शायद उससे भी ज्यादा समय से। वह एक बुरा हमला था. उस सीमा पर 1,500 सालों से तनाव है। यह वैसा ही रहा है. लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे। मैं दोनों नेताओं को जानता हूं। पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है लेकिन यह हमेशा से रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *