यूपी की योगी सरकार ने 12 मई 2017 को मथुरा और वृन्दावन नगर पालिका परिषद दोनों को मिलाकर एक नगर निगम बनाने का इतिहास रचा, लेकिन अब एक और नया कारनामा योगी सरकार करने जा रही है, जिससे कई लोगो की बाछे खिलेंगी, तो कई मुरझाये फूल नजर आएंगे, आपको बता दें कि योगी सरकार ने 2027 के राज्य विधान सभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है, जिसके चलते विकास कार्यो के साथ साथ अन्य बिन्दुओ पर भी फोकस किया जा रहा है, इसमें राज्य के अंदर नई विधान सभाओ का सृजन अहम है. जानकारों की मानें तो इसकी बड़ी वज़ह सत्ता धारी दल द्वारा अपने कार्य के बुते अपने राजनैतिक मैदान को मजबूत कर विरोधियो को पटखनी देना है. सर्व विदित है कि यूपी के अंदर वर्तमान में विधान सभा की 403 सीट है, और विधान परिषद की 100 सीट है, किन्तु भौगोलिक क्षेत्र भले ही संकरा हो, लेकिन आबादी के अनुपात से विधान सभा क्षेत्र अन्य राज्य की तुलना में अधिक बड़े है, जिन्हे बेलेंस करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. खबर है कि वर्तमान योगी सरकार इस मुद्दे को दृष्टिगत रख तेजी से कार्य में जुट गई है.

हालिया बजट में सरकार ने अपने सौ साल पुराने हजरत गंज स्थित विधान भवन के काया कल्प का निर्णय ले लिया है और लगभग तीन हजार करोड़ की योजना पर पचास करोड़ टोकन मनी भी आवटित कर दी है, लगभग दो सौ एकड़ भूमि के बीच नए विधान भवन का निर्माण हजरत गंज या दारुलशफा में हो सकता है, अब नए विधान भवन को नए तरीके से बनाया जायेगा,जिसमें वर्तमान से अधिक सदस्यों के बैठने की जगह होगी,और ये भवन 2027 के विधान सभा चुनाव से पहले तैयार होना है. सूत्रों कि मानें तो 2027 से पहले राज्य में कई नई विधान सभा सीटों का सृजन होगा, जिसके लिए परिसीमन साल 2025 के मध्य में शुरू होने कि संभावना है, खबर है कि पांच विधान सभा वाले मथुरा जनपद में एक या दो सीट की वृद्धि तय है , जिसमें मथुरा वृन्दावन विधान सभा जोकि एक थी वो अब अलग अलग हो जाएगी, यानि मथुरा विधान सभा क्षेत्र और वृन्दावन विधान सभा क्षेत्र, संभवतः फरह को भी अलग विधानसभा का दर्जा मिल सकता है, पंडित दीन दयाल की जन्म स्थली को उनके नाम से विधान सभा में पहचान मिल सकती है,. सूत्रों का दावा है कि मथुरा वृन्दावन विधान सभा को विभाजित करना सरकार की मंशा है, ताकि राजनैतिक मैदान में वो अपनी एक गोटी को मजबूती से फिट कर सके, अब देखना ये है कि यह कार्य कब से शुरू होता है.
