मथुरा जनपद से बृज के विकास के लिए और स्थानीय स्तर पर सृजनात्मक रचनात्मक सोच लेकर पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले लगभग साढ़े पांच दशक से निरंतर प्रयास रत रहे, स्वर्गीय अनंत स्वरूप देश भक्त जी की याद में श्रद्धांजलि सभा श्री अमरनाथ विद्याआश्रम के सभागार में रविवार को आयोजित हुई, जिसमें उनके परिजनों के अतिरिक्त उनके शुभचिंतक, मित्र और समाज से जुड़े विभिन्न तबके से जुड़े लोगो ने पहुंचकर उनसे जुडी यादें ताज़ा की, और श्रद्धा सुमन अर्पित किये, गौर तलब हैं कि शिक्षा क्षेत्र में समर्पित और पत्रकारिता पेशे में बुलंदी मिलने के बाबजूद देशभक्त जी में किंचित अभिमान नहीं था, वे सादगी पसंद थे, उनके सम्पर्क में शिष्ठ और अशिष्ठ दोनों श्रेणी के लोग थे, किन्तु सभी को एक स्नेह और भलाई की सीख देते थे, उनकी प्रतिभा अद्भुत थी, ब्रज के आराध्य गिर्राज धरण के परमभक्त देशभक्त जी वाकई ब्रज के चुनिंदा रत्न में से एक थे, और आग्रह हैं कि उन्हें ब्रज रत्न देशभक्त जी से सम्बोधित किया जाना चाहिए,.

