मथुरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी बदमाश फाती असद मुठ भेड़ में हुआ ढेर,

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश फाती असद मारा गया। फाती असद, हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर का निवासी था और उस पर लूट, डकैती और हत्या जैसे तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

मथुरा के डीआईजी शैलेष पांडे के अनुसार, हाईवे थाना क्षेत्र में पुलिस और फाती असद के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फाती असद छैमार गैंग का सरगना था और उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा जम्मू-कश्मीर में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध उन्मूलन के प्रयास में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *